UP Board Result 2023 Live: 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा
यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि ऐसी संभावना है कि आगामी 27 अप्रैल से पहले बोर्ड रिजल्ट घोषित कर सकता है. आंसरशीट के मूल्यांकन का काम बीती 31 मार्च को खत्म हो गया था, वहीं अब रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है.